33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हांसी में CM सैनी के कार्यक्रम से पहले बवाल, प्रदर्शनकारियों-पुलिस में भिड़ंत; SP-DSP समेत कई घायल

हरियाणा के हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले शुक्रवार सुबह उस समय तनाव बढ़ गया, जब जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, पत्थरबाजी में एसपी विनोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने पहले ही ऐलान किया था कि जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने गुरुवार रात से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

ट्रेक्टर में सवार होकर आए प्रदर्शनकारी

शुक्रवार सुबह आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से हांसी की ओर रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी कर रखी थी।
हांसी-बरवाला रोड और जींद रोड समेत कई मार्गों पर बड़े कंटेनर खड़े कर रास्ते बंद किए गए थे। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
नाकाबंदी पार कर कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारियों का एक समूह राजकीय महाविद्यालय स्थित स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के नजदीक पहुंच गया। यहां आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में एसपी विनोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और किसान संगठनों की मुख्य मांग जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
इससे पहले गुरुवार को रामायण-मैयड़ टोल प्लाजा पर भी करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के हांसी कार्यक्रम के विरोध का ऐलान किया था।

हांसी में पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह


हांसी के जिला बनने के बाद पहली बार यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Related posts

हरियाणा जेवर रोड पर बसाया जाएगा नया शहर, दिल्ली से होगी सीधी कनेक्टिविटी

Sahab Ram

HARYANA से होकर चलने वाली 2 ट्रेनें रद्द

Voice of Panipat

PANIPAT:- अवैध हथि# यार रखने के शौक ने 2 युवको को पहुंचाया जेल

Voice of Panipat