27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsWEATHER

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मानसून की सक्रियता के कारण आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने आज राज्य के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में गरज-चमक और तेज हवाएं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

16 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
वहीं सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में अधिकांश जगहों पर भी झमाझम बारिश होगी।
इसके अलावा पश्चिम-दक्षिण के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 15 अगस्त को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून की सक्रियता के कारण कई जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

Related posts

शादी के 17 साल बाद दूसरी महिला को लाया पति, पहली पर नौकरानी बनने का दबाव, मामला दर्ज

Voice of Panipat

अब आप गुनगुना कर You Tube पर खोज सकेंगे अपने पसंदीदा गाने, इस नए फीचर पर काम कर रही है कंपनी

Voice of Panipat

पानीपत में हनीट्रेप में फंसा पंजाबी कारोबारी, महिला ने बनाई अश्‍लील वीडियो, वसूले 18 लाख

Voice of Panipat