37.6 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsWEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: हरियाणा में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। प्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कल होगी भारी बारिश
आज दिनभर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में काले बादल छाए रहे। बारिश न होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। लेकिन आज रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना है और फिर अगले दो दिन झमाझम बारिश होगी। जिससे मौसम सुहावना होगा और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मानसून की बढेगी रफ्तार, झमाझम बारिश के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा बीकानेर, सतना, डालटागंज से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके ऊपर की तरफ खिसकने और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से आज हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। जिसके बाद आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इसके बाद कल यानि 14 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज और भारी बारिश का भी अनुमान है।

Related posts

अहमदाबाद हा# दसा मामले में एयर इंडिया के 3 अधिकारियों को हटाने के आदेश 

Voice of Panipat

3 व 4 नवंबर को पानीपत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में होगा जनसंवाद कार्यक्रम

Voice of Panipat

बीते 1 साल में 10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी आई गिरावट.

Voice of Panipat

Leave a Comment