20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsWEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में मानसून की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ गई है। इस वजह से बारिश पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते कम हुई। मौसम विभाग ने कल 13 अगस्त को कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानि गुरुवार को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती हैं। हालांकि, बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है।

14 अगस्त को फिर सक्रिय होगा मानसून

12 और 13 अगस्त को दो दिन मानसून का असर धीमा रहेगा। लेकिन इसके बाद फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 14 और 15 अगस्त को मानसून के दोबारा सक्रिय होने का अनुमान है। इस दौरान दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश से बदला मौसम का मिजाज
मानसून की बारिश से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4°C नीचे बना हुआ है। वहीं प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.8°C की मामूली गिरावट आई है, सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 25.5°C दर्ज किया गया।

किसानों के लिए जरूरी सलाह
वहीं प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों में जलभराव से बचाव की सलाह दी है। खासकर कपास और धान के खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। साथ ही कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने के बाद ही दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

Related posts

हरियाणा के पूर्व SP हामिद अख्तर का हुआ प्रमोशन, आईजी के पद पर हुए प्रमोट

Sahab Ram

Kal Ka Mausam: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

पानीपत में हुआ बड़ा सड़क हादसा, देखिए हादसे की तस्वीरे

Voice of Panipat