August 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsIndia NewsWEATHER

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसके चलते सभी राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 अगस्त को राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाए चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली में होगी भारी बारिश
दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम खराब रहेगा। आईएमडी ने यहां भारी- बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम ?
हरियाणा के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश हो सकती है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते है।

हिमाचल और राजस्थान में भी खराब रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में तेज बारिश का अनुमान है। जबकि शिमला में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, टोंक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा और बारां में आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तेज बारिश
वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर, मिर्जापुर, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, सोनभद्र, अलीगढ़ और चंदौली समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के भी कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पटना, बक्सर, मधुबनी, वैशाली, सिवान, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज और बेगूसराय में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की भी संभावना है। कुछ इलाकों में हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं।

Related posts

एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने लड़की को किया परेशान, देखिए मामला..

Voice of Panipat

महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार हरियाणा होमगार्ड के IG हेमंत कल्सन सस्पेंड, गृह मंत्री विज ने की कार्रवाई

Voice of Panipat

Haryana में प्रेग्नेंसी छिपाने पर 1700 महिलाओं को Notice

Voice of Panipat

Leave a Comment