August 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsINFORMATIVELatest NewsSports

11 साल की बोधन और 17 साल के श्रीयस ने विदेश में भारत का नाम किया रोशन

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – 1 अगस्त से शुरू हुई यह चैंपियनसिप का शानदार अंत , भारत के जूनियर चैंपियन बोधन सिवानंदन , श्रीयस रॉयल । महज़ 11 साल की उम्र में रचा इतिहास , बोधन ने आयरलैंड की त्रिशा कन्यामराला को रैपिड चेस प्लेऑफ में हराकर ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता । वहीं 17 साल के श्रीयस रॉयल ने भी चैंपियनशिप अपने नाम किया । श्रीयस ने नौ राउंड के बाद पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर रहते हुए ओपन ब्रिटिश खिताब अपने नाम किया ।

11 साल की बोधन का सफर चैंपियन बनने तक का कुछ इस प्रकार था । कोविड में चैस खेलनी शुरू की और खेलते खेलते गेम में हाथ बैठने लगा औऱ आज नतीजा आपके सामने है । खेल खेल में गिफ्ट में मिला चेस बोर्ड आज पुरी दुनिया बन गया । वहीं जानते हैं 17 साल के श्रीयस की कहानी श्रीयस ने पहला ब्रिटिश खिताब जीता है । श्रीयस को 15 साल की उम्र में इंग्लैंड का यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर घोषित किया गया था ।
यह गेम ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप 122 साल पुराना है । यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा चेस टूर्नामेंट है जिसमें इस साल 1,750 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जहां विजेताओं को 34 हजार पाउंड की इनामी राशि दी गई ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब नेशनल Highway पर गाड़ी चलाते हुए न करे ये गलती, वरना सीधा घर पहुंचेगा चालान

Voice of Panipat

देखिए, जिले में कहां कहां मिले कोरोना पाॅजिटिव, कितने नए केस आए सामने

Voice of Panipat

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल

Voice of Panipat

Leave a Comment