24.1 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
India NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

सोना- चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, 1.55 लाख पार पहुंची कीमतें

सोना- चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, 1.55 लाख पार पहुंची कीमतें

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 11 अगस्त 2026 को भारत के सराफा बाजार में सोने का भाव 1.55 लाख के पार पहुंच गया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चांदी के भाव में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। आज चांदी का भाव 2,55,000रुपए प्रति किलोग्राम है। इसमें लगभग 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 10 दिन में ही सोना 9,630 और चांदी 15,985 रुपए महंगी हो चुकी है।

भारत में आज 11 अगस्त को 18 कैरेट सोने का भाव 1,16,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 10 अगस्त को घरेलू सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,45,000 रुपये था।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

11 अगस्त 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,40,067 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,060 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,305 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,122 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,53,510 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,718 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Related posts

EPFO अपडेट 2025: PF पर 8.25% ब्याज, इन तरिको से पता कर सकते हैं बैलेंस..

Voice of Panipat

गणतंत्र दिवस पर इस बार HARYANA के साथ दिखेगी पंजाब और चंडीगढ़ की झांकी

Voice of Panipat

संघर्ष की आग में तप कर कनिका ने बनाई नई पहचान, 3 छोटे बच्चों की परवरिश के साथ साथ हासिल किया बड़ा मुकाम

Sahab Ram