August 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana

गुरुग्राम: 100 करोड़ के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट, कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- गुरुग्राम की एक अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी में घरेलू सहायिका से मारपीट का मामला सामने आया है। जिस मामले में पुलिस ने बड़े कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। घटना का करीब 90 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया(X) पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की।

मेड से मारपीट

क्या है पूरा मामला:-
यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-42 स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद DLF की अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी ‘द कैमेलियाज’ के एक फ्लैट की है। पुलिस के अनुसार घटना 24 जुलाई को हुई थी। शिकायतकर्ता सिपाही रोहित ने बताया कि काम को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी महिला ने घर में काम करने वाली नेपाल की रहने वाली घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में महिला किचन में सहायिका का मुंह दबाते और बाल खींचते हुए दिखाई दे रही है। जिसका वीडियो पड़ोसी ने किचन की खिड़की से रिकॉर्ड किया था।
वीडियो वायरल होने के बाद DCP ईस्ट संदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात सुशांत लोक थाने में महिला नियोक्ता के खिलाफ BNS की धारा 115 के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया। दरअसल पुलिस के अनुसार पीड़ित घरेलू सहायिका करीब 2 साल से इस घर में काम कर रही थी। घटना के बाद 27 जुलाई को उसने नौकरी छोड़ दी और नेपाल लौट गई। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि सहायिका ने गुरुग्राम पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का अनुरोध भी किया था।

द कैमेलियाज:
‘द कैमेलियाज’ गुरुग्राम की सबसे महंगी और प्रतिष्ठित रिहायशी सोसाइटियों में से एक है। यह करीब 16 एकड़ में फैली हुई है। यहां 4, 5 और 6 BHK के लग्जरी फ्लैट हैं जिनका आकार 7,196 से 16,500 वर्गफुट तक है। फ्लैटों की कीमत करीब 73 करोड़ से 168 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। सोसाइटी में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा जैसी हाई-एंड सुविधाएं उपलब्ध हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कोरोना महामारी में प्लाज्मा डोनेट करने वाले किए जाएंगे सम्मानित- विधायक प्रमोद विज

Voice of Panipat

जांच के बाद सही मिले 1221 उम्मीदवारों के नामांकन, 338 उम्मीदवारों के रद्द हुए Nomination 

Voice of Panipat

HARYANA:- ठग ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 18 लाख, पैसे लेकर भागा विदेश

Voice of Panipat

Leave a Comment