New Highway in Haryana: हरियाणा-एनसीआर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में गुरुग्राम से झज्जर तक नए हाईवे निर्माण की योजना पर काम तेज हो गया है। हरियाणा सरकार की ओर से इस परियोजना का सर्वे पूरा करा लिया गया है और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को तीन विकल्प सौंपे गए हैं।
NHAI की ओर से इन विकल्पों में से एक का चयन अगले 15 दिनों के भीतर किए जाने की संभावना है। इसके बाद हाईवे निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। New Highway in Haryana
3000 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान
प्रस्तावित हाईवे के निर्माण पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। हाईवे बनने के बाद गुरुग्राम और झज्जर के बीच सफर आसान होगा और क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। New Highway in Haryana
जाम की समस्या को देखते हुए लिया गया फैसला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम-झज्जर टू लेन रोड पर बढ़ते जाम को देखते हुए इस मार्ग को हाईवे के रूप में विकसित करने की सिफारिश की थी। New Highway in Haryana
झज्जर के बाढ़सा में स्थित एम्स के विस्तार केंद्र नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) के कारण इस सड़क पर हर दिन बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और अन्य जिलों से आने वाले लोग सफर करते हैं। मौजूदा सड़क पर जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। New Highway in Haryana
सर्वे में दिए गए तीन विकल्प
NHAI ने परियोजना के लिए एक एजेंसी को सलाहकार नियुक्त कर सर्वे कराया था। एजेंसी की रिपोर्ट में हाईवे निर्माण के लिए तीन विकल्प सुझाए गए हैं।
- मौजूदा गुरुग्राम-झज्जर टू लेन सड़क को चौड़ा कर सिक्स लेन हाईवे बनाया जाए और साथ में सर्विस लेन विकसित की जाए।
- गुरुग्राम के गांव हरसरू से झज्जर तक खेतों के बीच से नया हाईवे बनाया जाए। इस रूट के लिए करीब 495 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसमें लगभग 400 एकड़ जमीन पहले से ही प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध है।
- गुरुग्राम-पटौदी रोड से गांव वजीरपुर होते हुए खेतों के रास्ते झज्जर तक हाईवे बनाया जाए। इस विकल्प में करीब 475 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी।
सरकार की पसंद दूसरा विकल्प
हरियाणा सरकार को सर्वे में दिए गए विकल्पों में से दूसरा विकल्प अधिक बेहतर माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जमीन की उपलब्धता और निर्माण की सुविधा अधिक है। हालांकि अंतिम फैसला NHAI की एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी करेगी। New Highway in Haryana

