26.9 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana News: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दो बच्चों की पानी के टैंक में डूबने से मौत

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव मेहुवाला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घर में बने करीब 10 फीट गहरे पानी के टैंक में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

मृतकों की पहचान सुदेश (31), उनके बेटे विनीत (8) और बेटी ज्योति (10) के रूप में हुई है। सुदेश गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर कार्यरत थीं। घटना के समय उनके पति संदीप कुमार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने गए हुए थे। वह खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं और परिवार गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ढाणी में रहता था।

घरेलू विवाद की भी जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी रहती थी। गांव में यह भी चर्चा है कि घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तीनों को पानी के टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पूरा भरा हुआ था पानी का टैंक

परिजनों के अनुसार, घर में पानी के भंडारण के लिए करीब 10 फीट गहरा टैंक बना हुआ था। घटना वाले दिन पानी की सप्लाई आने के कारण टैंक पूरी तरह भरा हुआ था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

मायके पक्ष के बयान का इंतजार

भट्टू थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मायके पक्ष के लोगों को बुलाया गया है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर मौत के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related posts

HARYANA:- छात्रों की हो गई बल्ले- बल्ले, अब 150 KM तक मिलेगी बस पास की सुविधा

Voice of Panipat

HBSE: इतने बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, नही होगा कोई भी बच्चा फेल

Voice of Panipat

दहेज प्रताड़ना मामले में जांच में लापरवाही पर महिला थाना प्रभारी और ASI निलंबित!

Voice of Panipat