26.9 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में थाने के सामने स्कॉर्पियो पर 30 राउंड फायरिंग, 7 घायल

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को सिटी थाना के सामने दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक ब्लैक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। हमले में स्कॉर्पियो सवार सात लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान सिटी थाना के सामने पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में गोलियों से छलनी स्कॉर्पियो में घायल युवक लहूलुहान हालत में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में तीनों हमलावर हथियार लहराते हुए और गालियां देते हुए बाजार की ओर भागते नजर आ रहे हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) और दो डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Related posts

पानीपत में आढ़ती का पैसों से भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

हरियाणा में 10 करोंड़ की शराब जब्त, साढ़े 3 करोड़ का मिला कैश

Voice of Panipat