August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSSPRITUAL

हरिद्वार-अलीगढ़ डाक कांवड़ रोकी, ऊंचाई नियम तोड़ने पर मेरठ पुलिस ने उतरवाया DJ..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। मेरठ के मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बने प्रेशर प्वाइंट कैंप पर पुलिस ने हरिद्वार से अलीगढ़ जा रही एक डाक कांवड़ को रोक दिया।जांच में पता चला कि कांवड़ के साथ चल रहे ट्रक पर लगा DJ निर्धारित ऊंचाई से अधिक था। शासन के निर्देशों के अनुसार कावड़ या DJ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने माप में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा पाई, जिसके बाद अतिरिक्त बॉक्स उतरवाने का आदेश दिया।

पुलिस ने DJ कावड़ रुकवाई

कांवड़ियों ने किया विरोध:-
कार्रवाई के दौरान कुछ कांवड़ियों ने विरोध भी किया। कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद सीओ दौराला शिव ठाकुर और थाना प्रभारी भरत सारस्वत साथ ही प्रेशर पॉइंट पर तैनात दिवसाधिकारी दारोगा मुनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाया कि यह कदम उनकी सुरक्षा और जनहित में उठाया जा रहा है। ऊंचाई अधिक होने से ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों से टकराव या DJ गिरने जैसी दुर्घटना का खतरा रहता है। समझाने के बाद पुलिस ने ट्रक से DJ के अतिरिक्त बॉक्स उतरवा दिए।पुलिस के अनुसार डाक कांवड़ के साथ करीब 25 कांवड़िए चल रहे थे। कार्रवाई पूरी होने और मानकों के अनुसार ठीक किए जाने के बाद कांवड़ को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

कावड यात्रा के लिये डीजे नियम:-
कावड यात्रा को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने डीजे सेट की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट से अधिक होने पर पुरी तरह प्रतिबन्ध लगाया है। इसके अलावा ओवरलोड और भारी वाहनो को मुख्य कावड़ मार्ग से हटाकर दुसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।ऐसे में पुलिस इन नियमो का सख्ती से पालन कर रही है और निर्धारित मानको से ज्यादा बड़ी कावड पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana  में मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी , इन क्षेत्रों के लोग रहे सावधान  

Voice of Panipat

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर इस दिन चलेगी स्पेशल बसें, होगा इतना किराया

Voice of Panipat

DPR मंजूर नहीं होने से रुका डबवाली-Panipat हाईवे

Voice of Panipat

Leave a Comment