July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में साइबर ठगी: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से ₹71,100 उड़े !

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-पानीपत जिले में साइबर अपराधियों का एक नया तरीका सामने आया है। पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के गांव बांध निवासी श्रवण कुमार जो की पेशे से किसान है के साथ साइबर ठगी की वारदात हुई है।पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल पर एक अनजान लिंक आया था और जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। 24 फरवरीको साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से कुल ₹71,100 की राशि निकाल ली। जब तक पीड़ित को कुछ समझ आता, तब तक पूरी रकम खाते से साफ हो चुकी थी

पीड़ित श्रवण कुमार की फोटो

साइबर फ्रॉड से ऐसे बचें:-
ऐसे मामलो से सावधान रहने के लिए ये ध्यान रखें:-

  • OTP शेयर न करें
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी न दें
  • अंजान एप्लिकेशन डाउनलोड न करें
  • अंजान लिंक पर क्लिक न करे

पुलिस में शिकायत दर्ज:-
ठगी का पता चलते ही श्रवण कुमार ने 26 फरवरी को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 25 जुलाई को उन्होंने इसराना थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी ताकि जल्द से जल्द साइबर ठगियो पर कानूनी कार्यवाही की जा सके ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में कोच को भी मिलेगा कैश अवॉर्ड

Voice of Panipat

जानिए कब है पौष अमावस्या, अमावस्या पर करें ये काम, मिलेगा पितृ दोष से छुटकारा

Voice of Panipat

कोहरे में बस हादसो को रोकने के लिये सतर्क हुआ रोडवेज प्रबंधन, इस ट्यूब का लेगा सहारा

Voice of Panipat

Leave a Comment