July 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत: इसराना में लोहे का गेट गिरने से 8 साल के बच्चे की मौ#त..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र की धौला कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा लोहे के गेट पर झूल रहा था।उसके पिता भी उस घर में ही किराये के मकान में रहते हैं।

गेट गिरने से मासूम की मौ#त

क्या हुआ था:-
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी राममिलन अपने परिवार के साथ इसराना में किराए के एक कमरे में रहते हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हादसे के दिन राममिलन का बेटा अंकित घर के आंगन में खेल रहा था। मिस्त्री मकान का गेट तैयार कर रहे थे, जो अभी पूरी तरह सेट नहीं हुआ था।
खेलते-खेलते अंकित गेट के पास पहुंचा और उस पर झूलने लगा। अचानक गेट का कुंडा निकल गया और भारी गेट सीधे बच्चे के ऊपर आ गिरा। जिसके बाद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गेट हटाकर अंकित को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राममिलन की तीन बेटियां और एक बेटा अंकित था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दे कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

UPSC CDS Exam के लिए आवेदन करने में अब न करें देरी, लास्ट डेट है नजदीक

Voice of Panipat

युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, निकाहनामे पर भी करवाया हस्ताक्षर

Voice of Panipat

HARYANA में CM सैनी ने किया योगा, खराब मौसम के चलते बदला गया आयोजन स्थल

Voice of Panipat

Leave a Comment