33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVEINTERNATIONALLatest NewsTechnology

एयर इंडिया ने अपने मोबाइल ऐप को किया अपग्रेड..जानिए नई सुविधाएं और खासियत!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – एयर इंडिया ने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने मोबाइल ऐप का नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और आसान होगी। साथ ही फ्लाइट कैंसिल या देरी होने की स्थिति में यात्रियों को होटल और कैब से जुड़ी जानकारी सीधे ऐप की होम स्क्रीन पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशान न होना पड़े।

एयर इंडिया के चीफ डिजिटल और टेक्नोलॉजी ऑफिसर सत्य रामास्वामी ने PTI को बताया कि इस ऐप का नया (पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम) कई तरह के तकनीकी बदलाव और इनोवेशन की सुविधा देगा। एयरलाइन द्वारा इस अपडेट में खुद का तैयार किया “इन हाउस इंटरनेट बुकिंग” इंजन जोड़ा है जिसके जरिए यूजर इंटरफेस पहले की तुलना में अधिक कार्यशील और तेज हो गया है। जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग करते वक्त ऐप से संबंधित धीमे होने या अटकने जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इससे ऐप की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और ट्रैफिक को संभालना आसान हो जाएगा।

एयर इंडिया ऐप अपग्रेड

ऐप की मुख्य विशेषताएं:-

  • अब उड़ान में किसी भी तरह की देरी या फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को होटल में ठहरने और वहां तक जाने के लिए कैब की डिटेल सीधे ऐप की होम स्क्रीन पर प्राप्त होगी।
  • अब टिकट्स की बुकिंग प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आसान हो गई है।
  • ऐप का यूजर इंटरफेस पहले से काफी ज्यादा तेज और रिस्पॉन्सिव हो गया है।
  • एयर इंडिया ने ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है जिससे यात्री अब फ्लाइट के साथ-साथ होटल और अन्य आवास भी सीधे एयर इंडिया के ऐप से ही बुक कर सकते हैं।

क्यों लाया गया नया अपग्रेड:-
दरअसल एयर इंडिया द्वारा जारी एक रिलीज के मुताबिक यह मोबाइल ऐप लगभग 1.7 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है और रोजाना 1 लाख से अधिक यात्री अपनी यात्रा से जुड़े कामों के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण से यह नया अपग्रेड यात्रियों की जरूरतों पर तेज रिस्पॉन्स देने में सहयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने अपने हाथ में लिया था। जिसके बाद से ही एयर इंडिया के लिए एक बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्लान चलाया जा रहा है। अब तक कंपनी के 140 से अधिक डिजिटल सिस्टम्स को पूरी तरह से अपग्रेड किया जा चुका है। ऐसे में ऐप का यह नया अपडेट डिजिटल सुधार प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अयोध्या में पूजा शुरू, 84 सेकेंड में होगी स्थापना

Voice of Panipat

PANIPAT:- नशे की लत ने बनाया चोर, चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

मैं ‘करवा चौथ’ का व्रत नहीं रखूंगी, तु्म्हें नहीं मानती पति, पत्नी की ‘क्रूरता’ पर कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

Voice of Panipat