34.2 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessIndia NewsINFORMATIVELatest News

10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 1.42 पर और चांदी का भाव बढ़कर पहुंचा 2.20 लाख

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – इस साल सोने चांदी के रेट उम्मीद से ज़्यादा ही बढ़ और घट रहें हैं । ऐसे ही नए रेट के साथ सोने के दाम गिरे हैं और चांदी के बढ़ गए हैं । आज 16 जुलाई को IBJA इंडिया बुलियन और ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव गिरकर 1.42 लाख पर पहुंच गया है और वहीं चांदी 680 रूपए बढ़कर 2.20 लाख पर है ।
इस मंहगाई और गिरावट का मुख्य कारण बाज़ार में डोलर की स्थिती है । इस समय डोलर का बाज़ार मे मजबूत होने के कारण सोने चांदी के दाम गिर रहे है औऱ बाज़ार में अस्थिरता दिखाई दे रही है ।

वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई रेट से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। इस साल सोने की स्थिति कुछ इस प्रकार रही जैसे 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख के रेट पर था और चांदी 1.42 लाख पर इस साल सोना 9 हज़ार महंगा हो चुका है ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

2 सीनियर छात्रा कर रही थी युवती के साथ अश्लील रैगिंग, MBBS छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Voice of Panipat

घने कोहरे की चादर में लिपटा HARYANA, विजिबिलिटी जीरो, ट्रेनें लेट

Voice of Panipat

हत्या या आत्महत्या, बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली महिला

Voice of Panipat