34.3 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsWEATHER

मॉनसून पर लगा ब्रेक, बरसात पड़ी धीमी, वजह जानिए ऐसा क्यो ?

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – देश के बड़े हिस्से में जुलाई के दौरान मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 2015 और 2021 के बाद यह तीसरी बार है जब जुलाई में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी है। अगले छह से सात दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

बारिश में कमी का असर कई राज्यों में साफ दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में पहली बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक करीब 3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी मानसून कमजोर रहा है। 1 जून से 13 जुलाई के बीच यहां 161.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में भी पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई।

मानसून ब्रेक, बारिश धीमी पड़ी
जहां देश के कई हिस्सों में बारिश कम हुई है, वहीं पूर्वोत्तर में लगातार वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मेघालय, बिहार, असम, अरुणाचल और सिक्किम में लैंडस्लाइड की खबरें सामने आई हैं। असम में पुतली नदी ने एक तटबंध तोड़ दिया। साथ ही कई गांव और कृषि भूमि भी पानी में डूब गई है। कई स्थानों पर सड़कें टूट गईं।

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार बारिश कम होने के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने के कारण हीट इंडेक्स यानी ‘फील लाइक’ तापमान बढ़ सकता है। अधिक नमी के कारण शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी से नहीं सूखता जिससे वास्तविक तापमान की तुलना में और अधिक गर्मी महसूस होती है।

मानसून ब्रेक क्या है:

जब मानसूनी हवाओं की ट्रफ लाइन उत्तर की ओर हिमालय की तरफ चली जाती है तो उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश रुक जाती है। इस स्थिति को मानसून ब्रेक कहा जाता है। साथ ही जब पश्चिम दिशा से आने वाली सूखी हवाएं देश के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचती हैं तो नमी खत्म हो जाती है और बादल नहीं बन पाते।इस साल 9 जुलाई को मानसून ने पूरे देश को कवर किया। बंगाल की खाड़ी में बने पहले मजबूत लो प्रेशर सिस्टम की वजह से पिछले दिनों में कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई थी परंतु अब यह कमजोर पड़ चुका है जिससे बारिश की गतिविधियां रुक गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इतनी जल्दी मानसून ब्रेक सामान्य तो नहीं है, परंतु यह हमारी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज पानीपत में कष्ट निवारण समिति की बैठक, कई मुद्दों पर निर्णय की उम्मीद

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए उठाया कदम

Voice of Panipat

किसानों का दिल्ली चलो मार्च शुरू, बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

Voice of Panipat