23.1 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! CALL–SMS रिचार्ज होगा कम…

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों यूजर्स को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026 के तहत ऐसा नियम तैयार किया है, जिससे उन लोगों को फायदा होगा जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन उन्हें कॉल सुविधा के लिए डेटा वाला रिचार्ज कराना पड़ता है।

दरअसल, अभी ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां केवल कॉल–एसएमएस वाले रिचार्ज बहुत कम समय के लिए उपलब्ध कराती हैं, जिसके कारण न चाहते हुए भी लोगों को डेटा वाला रिचार्ज कराना पड़ता है। अभी कुछ समय पहले उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि अगर उन्हें डेटा नहीं चाहिए, तो उसका पैसा क्यों दें। इसी समस्या को देखते हुए TRAI ने नया प्रस्ताव तैयार किया है।
प्रस्ताव के अनुसार, अब टेलीकॉम कंपनियों को केवल कॉलिंग–एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे, जिसकी प्लान वैधता भी डेटा वाले प्लान के बराबर रखने की बात कही गई है और उसका रेट डेटा वाले रिचार्ज से आधे से भी कम करने की बात कही गई है। अगर ये नियम लागू होता है, तो बुजुर्गों और केवल कॉलिंग के लिए सिम रखने वाले ग्राहकों को फायदा होगा।

फिलहाल TRAI ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं। इस पर विचार करने के बाद अंतिम नियम जारी किए जाएंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए जल्द ही इस नियम को लागू करने की तैयारी की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Online कंपनी से पानीपत के उद्योगपति ने रखी मेड..फिर हुआ बड़ा खुलासा

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार को राहत, प्राइवेट सेक्टर में 75% नौकरी आरक्षित रखने के कानून पर रोक को SC ने हटाया

Voice of Panipat

हरियाणा 11 हजार एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, इन गांव का होगा जमीन अधिग्रहहण

Sahab Ram