25 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी हुई लागू ! जानिए क्या बदला…

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – हरियाणा सरकार ने 25 जून को 2025 ट्रांसफर नीति समाप्त होने के बाद नई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026 लागू कर दी है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। आखिर अब नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत कर्मचारियों का तबादला कैसे किया जाएगा…?

दरअसल, 7 जुलाई 2026 को जारी किए गए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के पत्र में हरियाणा सरकार ने सभी कर्मचारियों से HRMS (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में अपना डेटा अपडेट करने और ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। सरकार के अनुसार अब किसी भी अधिकारी का ऑनलाइन ट्रांसफर पूरी तरह HRMS के रिकॉर्ड के आधार पर होगा। साथ ही अब गलत या अधूरी जानकारी भरने वाले कर्मचारी ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। यह नीति सभी पात्र नियमित कर्मचारियों पर लागू होगी।

सरकार द्वारा जारी लेटर

ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया –
कर्मचारियों द्वारा HRMS में दी गई जानकारी के आधार पर सभी तबादले किए जाएंगे। किसी भी विभाग की ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने के बाद उस विभाग में नियमित तबादले नहीं किए जाएंगे। साथ ही अब हर विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

फिलहाल सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर तय नियमों के आधार पर होंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत रिकॉर्ड आने की संभावना नहीं रहेगी। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य तबादलों की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाना है, जिससे सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर में होने वाले किसी भी तरह के घोटाले से बचा जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा शोक

Voice of Panipat

अब हरियाणा में भी मिलेगी डीजल की डोर स्टेप डिलीवरी, पढ़िए

Voice of Panipat

हरियाणा में हो कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 ! रोहतक से उठी बड़ी मांग , राष्ट्रपति तक पहुंचेगा ज्ञापन

Voice of Panipat