August 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsSPRITUAL

डीजे कांवड़ का हरियाणा सीमा से यूपी में नहीं होगा प्रवेश, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बनाई विशेष व्यवस्था

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शामली पुलिस और प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब हरियाणा और दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश लेने के बाद शामली से होते हुए हरिद्वार जाने वाले बड़े डीजे (म्यूजिक सिस्टम) वाली कांवड़ को यूपी सीमा में प्रवेश लेने से पहले रोककर उसकी जांच की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पूर्व में डीजे कांवड़ के कारण हुई घटनाओं और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिसकी शामली पुलिस ने अलग से तैयारी की है।

डीजे कांवड़ों की होगी जांच

10 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी से अधिक चौड़ाई वाले डीजे कांवड़ का उत्तराखंड में प्रवेश बंद कर दिया गया है। और अब हरियाणा और दिल्ली से शामली आने वाले डीजे कांवड़ों की जांच सीमा पर ही की जाएगी। विशेष रूप से उन डीजे कांवड़ों की जांच होगी जिनकी ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक होगी। ऐसे डीजे कांवड़ों को छोटा किए जाने के बाद ही आगे भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले भक्तों की सुरक्षा के उद्देश्य से लागू की जा रही है। इसके लिए अब हरियाणा सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश जिले में 3 जगहों पर बड़े टेंट लगाए जाएंगे। जिनमें सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो इस कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही हरियाणा से यमुना पार उत्तर प्रदेश में आने वाले शिवभक्तों को भी इन निर्देशों का पालन करना होगा।प्रशासन का कहना है कि यह फैसला कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लिया गया है। पहले भी बड़े डीजे कांवड़ों की वजह से कई बार अव्यवस्था और हादसे जैसी स्थिति बनी थी।इससे दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित रहेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा भाजपा की दिग्गज नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमला वर्मा का निधन

Voice of Panipat

Panipat में अलग-अलग स्थान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और महिला लापता

Voice of Panipat

हरियाणा में 18 IAS ऑफिसरों की बदली जिम्मेदारी

Voice of Panipat