August 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

Breaking- 15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज !


वॉयस ऑफ पानीपत (सोनम)- देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को जल्द महंगे रिचार्ज का झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 3 से 4 महीनों में मोबाइल रिचार्ज प्लान 12% से 15% तक महंगे हो सकते हैं। अगर 15% तक बढ़ोतरी होती है, तो 299 रुपये का रिचार्ज करीब 344 रुपये का हो सकता है। वहीं 399 रुपये वाला रिचार्ज करीब 459 रुपये का हो सकता है। जहां एक तरफ स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, वहीं दूसरी तरफ महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर Jio और Airtel के ग्राहकों पर पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई कीमतों का ऐलान नहीं किया है।

इसकी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि दोनों कंपनियों ने 5G नेटवर्क को पूरे देश में फैलाने के लिए करोड़ों रुपये का निवेश किया है। अब वे इसके जरिए अपना कारोबार बढ़ाना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि टेलीकॉम बाजार में अब पहले जैसी प्रतिस्पर्धा नहीं रही है। Jio और Airtel का बाजार में दबदबा बढ़ गया है। अगर ये दोनों कंपनियां अपने रिचार्ज महंगे करती हैं, तो उनका मार्केट शेयर और बढ़ सकता है, क्योंकि दोनों कंपनियां मजबूत हैं और ज्यादातर लोग इन पर भरोसा करते है

हालांकि, अभी किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने रिचार्ज महंगा करने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फिलहाल यह सिर्फ रिपोर्ट्स और संभावनाओं के आधार पर कही जा रही बात है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA की बेटी शिफा बनेगी साइंटिस्ट, IISER और NISER की परीक्षा पास की

Voice of Panipat

राहुल द्रविड़ होंगे श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच

Voice of Panipat

BSNL ने जारी किया 84 दिनों वाला सस्ता प्लान, मिलेगा इतने GB DATA

Voice of Panipat