28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

हरियाणा के सरकारी कॉलेजो में मानसिक सेहत को लेकर पहल, तनावग्रस्त छात्रो की कांउसलिंग ..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कॉलेज मे पढ़ने वाले छात्रों की मानसिक सेहत को लेकर अहम कदम उठाया है। अब कॉलेजो में तनाव से जूंझ रहे छात्रो की पहचान कर उन्हे समय रहते कांउसलिंग दी जाएगी। साथ ही राज्य स्तर पर कॉलेजो के प्रोफेसरों और प्रिंसिपलो को मानसिक तनाव के संकेत पहचानने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।
मानसिक सेहत पर फोकसः-
उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए आदेश जारी किए है जिसमें छात्रो के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) , गुरुग्राम में दो दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका पहला बैच 7 और 8 जुलाई को होगा जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 और 10 जुलाई को होगा।

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला


तनावग्रस्त छात्रों का इलाजः-
हरियाणा के सरकारी कॉलेजो में अब तनावग्रस्त छात्रो की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराया जाएगा । अगर किसी छात्र में गंभीर मानसिक तनाव के लक्षण मिलते है तो उसे विशेषज्ञ मनोचिकित्सक के पास भेजा जाएगा।


शिक्षकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण:

इसके तहत शिक्षकों को भी मानसिक तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों को पहचानने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें विद्यार्थियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने, उनकी समस्याएं सुनने और सकारात्मक माहौल तैयार करना सिखाया जाएगा। साथ ही संवाद कौशल, मानसिक तनाव को पहचानने के संकेत और काउंसलिंग की शुरुआती तकनीक सिखाई जाएगी।

दरअसल विभाग के अधिकारियों के अनुसार छात्रों में नकारात्मक सोच और मानसिक तनाव में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते छात्र गंभीर कदम उठाते हैं। इसमें करियर की टेंशन, प्रतियोगी परीक्षाओं का तनाव और पढ़ाई का दबाव प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य छात्रों को समय रहते काउंसलिंग देकर उनकी मानसिक सेहत को बेहतर करना है ताकि छात्रों को ऐसे गंभीर कदम उठाने से रोका जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CREDIT CARD BILL पेमेंट पर कितना लगता है चार्ज, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT में रोडवेज बस व डंपर के बीच हुई भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

Voice of Panipat

आलीशान कोठी में 2 नौकरानियों की लाश मिलने से फैली सनसनी, CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

Voice of Panipat