30.7 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत के सिवाह मे बड़ा हा#दसा, दोस्त को बचाने के लिए डू#ब गए 2 दोस्त, तीसरा बचा

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – पानीपत के सिवाह गांव में बुधवार शाम तालाब में नहाने के दौरान दो किशोर दोस्तों की डूबने से मौ#त हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए वे अपने एक अन्य दोस्त के साथ तालाब में नहाने उतरे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह कदम उनकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा।

इसी तालाब में डुबने से गई किशोरों की जान

जानकारी के अनुसार, सिवाह गांव के तीन किशोर दोस्त घूमने के लिए निकले थे और बाद में तालाब में नहाने लगे। कुछ समय तक तीनों आराम से नहाते रहे, लेकिन तभी उनमें से एक किशोर गहरे पानी और दलदल वाले हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा। उसने मदद के लिए अपने दोस्तों को आवाज लगाई, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों किशोर भी गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे।

काफी मशक्कत के बाद पहला किशोर किसी तरह बाहर निकल आया और अपने दोनों दोस्तों को बचाने के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाई। हालांकि, जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों किशोर पानी में पूरी तरह डूब चुके थे। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरों की रास्ते में ही मौ#त हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मुकेश (16) और अनीस (15) के रूप में हुई है।

फिल्हाल एक साथ दो किशोरों की मौत से पूरे सिवाह गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन अपने बच्चों को खोने के ग़म से बदहवास हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले मे 3 आरोपी गिरफ्तार, 18 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA की 2 छात्राएं PM से सवाल पूछने पहुंची

Voice of Panipat

घर के अंदर मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला श*व, बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे साथ, बंदबू आई तो—

Voice of Panipat