27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsWEATHER

हरियाणा में 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, 1 जुलाई से राहत की उम्मीद..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरियाणा मे भीषण गर्मी और लू का कहर अभी जारी है.. 30 जून को यानी अगले 48 घंटे मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलो मे तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है जिसमे भिवानी इस वक्त का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक हीटवेव का असर बना रहेगा । 1 जुलाई से मौसम करवट लेगा। 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। 1 जुलाई से बिजली गिरने के साथ-साथ धूलभरी तेज हवाएं चल सकती है। जिससे तापमान मे अधिकतम गिरावट आ सकती है।


IMD के अनुसार कल रविवार के तापमान मे भी 1.4 डिग्री सेल्शियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले फरीदाबाद, नूंह, हिसार, अंबाला. और नारनौल मे भी अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

कहाँ है बारिश के आसार-

फिलहाल अभी पंचकूला, यमुनानगर, रेवाड़ी, कुरूक्षेत्र, करनाल और कुछ अन्य जिलो मे आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से मौसम मे राहत मिल सकती है। साथ ही 2 और 3 जुलाई को कुछ जगहो पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

न आधार, न वोटर आईडी,  सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट से बन जाएगा पूरा काम, 1 अक्टूबर से नियम लागू

Voice of Panipat

अब दिल्ली से मेरठ का सफर हुआ महंगा, देना होगा इतना टोल-टैक्स

Voice of Panipat

बाइक सवार आढ़ती से दो बदमाशों ने झपटी सोने की चेन, पीछा करने पर हाथ नहीं आए बदमाश.

Voice of Panipat