September 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

अधिकारी मांग रहा था रिश्वत के साथ iPhone व एप्पल वॉच, ACB ने किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- एंटी करप्शन ब्यूरो गुरूग्राम ने करनाल में तैनात जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक  अनिल कुमार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है… आपको बता दे कि ये कार्रयवाई ब्यूरो के पीछा करो अभियान के तहत की गई… आरोप है कि अनिल कुमार ने राशन डिपो होल्डर से 10 प्रतिशत कमीशन, साथ ही रिश्वत के रूप में आईफोन और एप्पल वॉच लेने की मांग की…

पुलिस को दी शिकायत में रुपेश कुमार ने बताया कि जुलाई 2024 में ACB को राशन वितरण की राशि का 10 प्रतिशत कमीशन अधिकारियों में बांटा जाता था… जिसमें 5 प्रतिशत अनिल कुमार, 3 प्रतिशत विजय और 2 प्रतिशत प्रेम को दिया जाता था… शिकायत में यह भी कहा गया कि मार्च 2024 में अनिल कुमार ने शिकायतकर्ता रूपेश से 1 लाख 21 हजार रूपये का iPhone और ब्रांडेड वॉच लिया और उनके घर में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए 35 हजार रूपये खाते में जमा कराए थे… शिकायतकर्ता रूपेश की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम ACB ने 9 अप्रैल 2025 को अनिल कुमार, AFSO विजय और इंस्पेक्टर प्रेम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की थी… ACB टीम ने अनिल कुमार को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है… आरोपियों पर आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं और विभागीय कार्रवाई भी संभव है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, चांदी इस हफ्ते 17,000 महंगी हुई

Voice of Panipat

कोरोना काल में लोग मजबूर! लेना पड़ा 90000 करोड़ का गोल्ड लोन, जानिये पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा कूच पर AAP-पुलिस में टकराव

Voice of Panipat