33.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

विमान हा# दसा- पूर्व CM विजय रुपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- अहमदाबाद विमान हादसे को 4 दिन बीत चुके हैं.. इन चार दिनों में 250 शवों का DNA सैंपल लिया गया है…अब तक 92 DNA मैच हो गए हैं… जिनमें से 47 शव सौंप दिए गए हैं… एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है… वहीं आपको बता दे कि  रविवार को गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान हुई… उनका आज चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया जाएगा…यहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा…

गृह मंत्री अमित शाह, रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे… वहीं आपको बता दे कि  कल PM मोदी के चीफ सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया… उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की… इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की… दरअसल, 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी… विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मतदाता जागरूकता को लेकर करवाई जाए शिक्षण संस्थानों की भागीदारी,मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

Voice of Panipat

PANIPAT में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, आए दिन आ रहे नए मामले सामने

Voice of Panipat

हरियाणा के बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप मामले में आरोपियों को मिलेगी सजा, CBSC छात्रा से किया था गैंगरेप

Voice of Panipat