August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान धोला निवासी तितरवाडा शामली यूपी के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उसकी टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस अड्डा के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड स्टेडियम की और से जीटी रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात स्टेडियम की और से एक युवक हाथ में प्लास्टिक कट्टा लिए पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान धोला पुत्र लियाकत निवासी तितरवाडा यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके हाथ में लिये प्लास्टिक कट्टा से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी करीब 1 महीना पहले यूपी के भूरा गांव में अपनी बहन के घर गया था। वहा खेत में मिले एक अज्ञात युवक के उक्त देसी पिस्तौल 10 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी धोला के खिलाफ थाना औद्यागिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA मे स्कूल ड्रेस मे देनी होंगी परिक्षाएं, नही पहनने पर एग्जाम सेंटर मे नही मिलेंगी एंट्री

Voice of Panipat

Haryana के 6 जिलों में आज गरज चमक के साथ होगी बरसात

Voice of Panipat

दोस्त की बहन को भगाकर 11 महीने पहले की थी शादी, अब साले ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या

Voice of Panipat