September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- चुलकाना धाम में कल से शुरू हो रहा फाल्गुन सतरंगी मेला, श्याम बाबा के श्रृंगार के लिए कोलकाता से मंगाए गए फुल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत के समालखा के चुलकाना गांव स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में  फाल्गुना सतरंगी मेले की तैयारियां जोरों पर है.. मेले की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है.. यहां पर 250 पुलिस कर्मियों के अलावा 150 के करीब निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे.. पूरे मंदिर परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.. आपातकालीन स्थिति के लिए एक डिस्पेंसरी की व्यवस्था की गई है.. दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए 35 व्हीलचेयर की व्यवस्था है..

आपको बता दे कि श्री श्याम बाबा के श्रृंगार के लिए कोलकाता से फुल मंगवाए जाएगे.. इस बार आरती ढोल-नगाड़ों की धुन पर होगी..रेलवे रोड से मंदिर तक पूरे रास्ते पर लाइटें लगाई जाएंगी.. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में शौचालय बनाए जाएंगे.. यह फाल्गुना सतरंगी मेला 9 से 11 मार्च तक लगेगा.. वहीं आपको बता दे कि चुलकाना धाम के विभिन्न मार्गों पर 17 नाके लगाए जाएंगे.. पुलिस की राइडर टीम लगातार गश्त करेगी.. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए गेट नंबर एक और तीन का उपयोग करना होगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम कर सकते हैं ये फूड्स, आज ही करे Diet में शामिल

Voice of Panipat

शिक्षण व्यवस्था में CM सरकार का एक और बड़ा कदम, प्राइमरी टीचर्स की अंतरजिला स्थानांतरण प्रक्रिया हुई पूरी

Voice of Panipat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमन रानी ने किऐ सवाल , प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने भी जिताई ख़ुशी

Voice of Panipat