August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित  

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शीर्षक ( मेरा अधिकार मेरी सुरक्षा) रहा। मार्था फेडरल फाउंडेशन के माध्यम से राक्सेड़ा गांव पानीपत में पोस् और पोक्सो की जागरूकता के लिए गांव की चौपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसके तहत वहां पर रहने वाली सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया और साथ में पढ़ाई के महत्व की जानकारी भी दी किस प्रकार महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लड़ाई लड़ सकती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वहां पर गांव के सरपंच, समालखा की पार्षद रेनू धीमान, महिला थाना पानीपत की एस.एच.ओ.आशा दहिया. पानीपत जिले की प्रोटेक्शन ऑफिसर रजनी गुप्ता और हरियाणा राज्य महिला आयोग की टीम भी उपस्थिति रही।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat

PANIPAT: झूठी शिकायत देने वालों पर जिला पुलिस ने की कार्रवाई, 37 मामलों में की कार्रवाई

Voice of Panipat

सोशल मीडिया पर वायरल MISSION TIRRI CONTROL प्रैंक या फिर परेशानी

Voice of Panipat