February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

HARYANA:- प्रेमी के संग भागी पत्नी, दुखी होकर पति ने उठाया ये कदम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):-हरियाणा के करनाल में पत्नी के घर से भाग जाने के बाद युवक ने फांसी लगा ली.. परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देख उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल ले गए जहां उसे भर्ती करवाया.. यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया.. जहां उसका उपचार चल रहा है..

जानकारी के मुताबिक ये घटना रसूलपुर गांव की है.. परिजनों ने बताया कि रवि की शादी 11 साल पहले पिंकी नाम की महिला से हुई थी.. शादी के बाद उसके 2 बच्चे हुए.. शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था.. लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर छोटी-मोटी लड़ाई होती रहती थी.. 1 साल पहले पिंकी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी.. लेकिन कुछ दिनों के बाद पिकी घर लौट आई थी.. इसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा होने लगा.. बीते बुधवार को पिंकी ने रवि से कहा की उसे एक मीटिंग में जाना है.. लेकिन वो गाड़ी में बैठकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.. पिकी अपने बेटे को भी अपने साथ ले गई.. और घर नहीं लौटी.. रवी पिंकी का इन्तजार करता रहा है.. सुबह से शाम हो गया.. इससे परेशान होकर रवि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया.. काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ.. परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा रवि फंदे पर लटका हुआ था.. उन्होंने रवि को तुरंत फंदे से नीचे उतारा और कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे.. उसे भर्ती करवाया.. यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया.. जहां उसका उपचार चल रहा है.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में फैमिली आईडी को लेकर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब ऐसे कम करवा सकेंगे इनकम

Voice of Panipat

शादी कराने की जिद पर अड़ी थी लड़की, परिवार वाले नहीं माने तो प्रेमी संग ट्रे*न के आगे कू*दी

Voice of Panipat

पानीपत का ज्वैलर्स प्रवीन व उसका पिता गिरफ्तार, इस मामले में चल रहे थे फरार

Voice of Panipat