July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- पढ़ाई न करने पर मां ने डांटा बेटी को, आहत होकर बेटी ने छोड़ा घर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 8वीं कक्षा का छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई.. दरअसल पढ़ाई करने के लिए मां ने उसे खूब डाटा था.. जिससे आहत होकर वह घर छोड़कर चली गई.. परिजनों ने इसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला.. पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है..

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के रहने वाले है.. हाल में वह पानीपत की देशराज कॉलोनी में किराए पर रहता है.. वह दो बेटियों का पिता है.. बड़ी बेटी की उम्र करीब 16 साल है, जो एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है.. 14 अप्रैल की सुबह उसकी पत्नी ने बेटी को पढ़ाई के लिए डांट दिया था.. उसे डांटते हुए पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया.. कहा कि अगर वह नहीं पढ़ेगी, तो जिंदगी में बहुत दिक्कतें आएंगी. लेकिन बेटी पढ़ने को तैयार नहीं हो रही थी.. मां ने उसे खूब डांटा और फिर वह अपने काम में व्यस्त हो गई.. सुबह करीब 10 बजे बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. जिसकी हर जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ नहीं पता लगा..पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बजट 2020: पंजाबी भाषा होगी एनएसक्यूएसएफ के अधीन, खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र

Voice of Panipat

Airtel, Jio और Vi के ये हैं सबसे सस्ते Recharge Plan, 150 रुपये से भी कम में मिलता है 12GB तक डेटा

Voice of Panipat

जोमेटो से 100 रूपये का खाना मंगवाने पर लगी 40 हजार की चपत, पढिए मामला.

Voice of Panipat