22.5 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT:- 2 महीने पहले हुआ था रिश्ता, इसी साल थी शादी, आ गई बुरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जिला समालखा कस्बे में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.. युवती रात को अपने कमरे में सोई थी.. सुबह जब मां कमरे में गई, तो मां ने युवती को फंदे पर लटका हुआ देख.. यह देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई.. चिल्लाते हुए उसने घर के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया.. परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा.. इस दौरान युवती की मौत हो चुकी थी.. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची.. पुलिस युवती के शव को सिविलअस्पताल ले गई.. जहां पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है..

*फोन में नही मिली जानकारी*

समालखा पुलिस को दी शिकायत में भाई हैप्पी ने बताया कि वह गांव हथवाला रहने वाला है.. उसका एक भाई है और एक बहन निधि (24) थी.. जोकि आठवीं पास थी.. वह घर पर ही रहती थी.. उसका 2 महीने पहले ही यूपी के गांव बाड़म में रिश्ता हुआ था.. उसकी इसी साल शादी होनी थी..

*फोन में भी नहीं मिला सुसाइड का कारण*

11 मार्च की रात को सोई थी.. मंगलवार को सुबह मां कमरे में गई.. तो वह चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर लटकी मिली.. उसका फोन भी चेक किया.. उसमें भी कोई कारण नहीं मिला.. हैप्पी का कहना है कि उसकी बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस सवाल का जवाब भी वह अपने साथ ले गई.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फेसबुक पर खुद को बताया कुवारा, और फिर किया ये काम

Voice of Panipat

Haryana मे बदला स्कूलों का समय, देखिए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat

PANIPAT में प्रापर्टी के लिए पति बना हैवान, पत्नी और दो बच्चों को घर में बंद कर लगा दी आग

Voice of Panipat