August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसानों का आज ब्लैक डे, दिल्ली कूच पर फैसला होगा आज

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब- हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण की मौत के विरोध में किसान आज देशभर में ब्लैक डे मनाएंगे.. संयुक्त किसान मोर्चा की गुरूवार को साढ़े 4 घंटे चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.. इसमें 100 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। 26 को देशभर में ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करने पर सहमति जताई..

उधर, आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.. अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शनों के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से ही होगी..इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं.. हालांकि अब यह फैसला वापस ले लिया गया है.. अंबाला रेंज के IG सिबाश कबिराज ने इसकी जानकारी दी..

दिल्ली कूच पर फेैसला आज, आंदोलन का आज 11वां दिन

किसान आंदोलन का आज 11वां दिन है। किसान-मजदूर मोर्चा (KMM) दिल्ली कूच पर आज फैसला लेंगे।। 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर युवक शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च को रोक दिया था। गुरुवार को किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने एक तस्वीर जारी कर कहा- ‘​​​​​​खनौरी बॉर्डर पर सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार हत्या का केस दर्ज करे।’ किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने शुभकरण को शहीद का दर्जा देने की मांग की..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में अवैध रूप से शराब बेचने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

WhatsApp पर आए ये कमाल के Features! जानें कैसे करें इस्तेमाल

Voice of Panipat

HARYANA:- फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती

Voice of Panipat