37.6 C
Panipat
May 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA में धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में आज बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट में है..सुबह 5 बजे तो राजस्थान व पंजाब से सटे कई जिलों में इतना कोहरा था कि 5 मीटर दूर से भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था.. कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं और जीटी रोड व अन्य हाईवे पर वाहन रेंग कर चल रहे हैं.. खेतों में भी घना कोहरा दिखाई पड़ रहा है.. लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय संभल कर चलें.. बहुत जरूरी होने पर ही सुबह के समय घरों से निकलें..

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 दिन तक प्रदेश में हालात नहीं बदलने वाले हैं..कुछ जिलों में घना कोहरा तो कुछ में बहुत घना कोहरा छाने के आसार हैं.. मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा.. ठंड से भी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं.. ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोहरा 10 से 11 बजे तक छा रहा है.. मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.. महेंद्रगढ़ व आसपास में रात ठंडी तो दिन गर्म रहा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 4157 की मौत,कोरोना के केस फिर से बढ़े

Voice of Panipat

BREAKING-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला,आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, नदी किनारे मंदिर बहा

Voice of Panipat