August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आज रात लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, इतने बजे लगेगा सूतक

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- आज रात पूरे भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा.. आपको बता दे कि ये चंद्र ग्रहण रात 1.05 से शुरू होगा और 2.24 तक ग्रहण खत्म हो जाएगा.. आपको बता दे कि चंद्र ग्रहण होने के 9 घटे बाद सूतक शूरू हो जाता है.. जिस कारण मंदिरों के कपाट आज शाम 4 बजे तक बंद हो जाएंगे और रात में शरद पूर्णिमा उत्सव भी नहीं मनाया जाएगा.. ग्रहण खत्म होने के बाद रविवार को सुबह मंदिरों की शुद्धि होगी, फिर पट खुलेंगे.. ये ग्रहण तकरीबन 1 घंटा 19 मिनट का रहेगा। 1.44 के आसपास चंद्रमा का 12.6 % हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ दिखेगा। मौसम साफ होने पर ये खगोलीय घटना पूरे भारत में देखी जा सकेगी.. भारत के साथ पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका में भी ये ग्रहण दिखाई देगा.. इसके बाद भारत में दिखने वाला अगला चंद्र ग्रहण 2024 में 17-18 सितंबर की रात में होगा..

यह चंद्र ग्रहण 19 साल बाद लग रहा है.. बता दे कि इससे पहले ये योग 2005 में बना था.. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी पूरी तरह से नहीं आ पाती और पृथ्‍वी की छाया चांद के कुछ हिस्‍से पर ही पड़ती है.. इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस बार चंद्रमा के 12.6 % हिस्से पर ही धरती की छाया पड़ेगी.. ज्योतिर्विज्ञान और धर्मग्रंथों के मुताबिक इस ग्रहण में भी सूतक काल के नियमों का ध्यान रखा जाता है.. ऐसे ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है.. मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र पर ग्रहण रहेगा.. इस कारण दक्षिण और पूर्व दिशा में मौजूद राज्यों में इसका असर दिखेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पहलवानों के यौन शोषण आरोपी बृजभूषण की याचिका खारिज, 7 मई को तय होगें आरोप

Voice of Panipat

अरविंद केजरीवाल आज देंगे इस्तीफा, अब कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री

Voice of Panipat

आज पानीपत मे पहुंचेंगे सीएम मनोहर लाल, असंल सिटी स्थित जैन स्थानक में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Voice of Panipat