September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज साढ़े 3 घंटे रहेगा बंद, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज साढ़े 3 घंटे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा.. नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाईवे की मरम्मत के चलते सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से 5:30 बजे तक हाईवे को बंद रखने का फैसला लिया है.. आपको बता दे की चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी जिले में छह मील नामक जगह पर बड़ी-बड़ी चट्टानें हवा में लटकी हैं.. इस खतरे को भांपते हुए फोरलेन को बंद कर इन चट्‌टानों को हटाने का फैसला लिया गया है.. इसी तरह कुछ स्थानों पर फोरलेन हाईवे को अभी भी वन-वे चलाया जा रहा है.. इन जगहों से भी मलबा वगैरह हटाकर हाईवे की दोनों लाइनों को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा.. मंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को जाम से बचने के लिए अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही की सलाह दी है..

अन्य हैवी व्हीकल को फोरलेन बहाल होने तक का इंतजार करना होगा..कमांद-कटोला सड़क पर दोनों दिशाओं में ट्रैफिक दिन-रात चलता रहेगा.. मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से मंडी के चार मील, छह मील और नौ मील भी कई बार फोरलेन बाधित हो गया था..

आपको जानकारी के मुताबिक बता दे की 9 अगस्त की रात को चलती कार पर पत्थर गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई थी.. इसके बाद भी कई गाड़ियों पर चट्टानें गिरी.. इसे देखते हुए NHAI अब खतरनाक चट्टानों को हटा रहा है..

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद होने से देश के विभिन्न भागों से मनाली आने वाले पर्यटकों को आज हल्की असुविधा हो सकती है.. खासकर बड़ी बसों में आने वाले पर्यटकों को आज दिन में फोरलेन बहाल होने का इंतजार करना पड़ेगा.. वहीं छोटे वाहनों में आने वाले पर्यटकों को अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही करनी होगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लॉकडाउन में लूट की वारदात, आढ़ती से लूटा नकदी से भरा बैग

Voice of Panipat

PANIPAT: घर मे चोरी करने वाला गिरफ्तार, पढ़िए कहां पर की थी चोरी

Voice of Panipat

ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने श्मशान घाट में होने वाले निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Voice of Panipat