September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा में हथवाला मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दानिश कनेरिया निवासी गढ़ी भरल के रूप में हुई।सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त व चेकिंग के दौरान समालखा में फ्लाई ओवर पुल के नीचे मौजूद थी। टीम को तभी सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक हथवाला रोड से पैदल-पैदल समालखा शहर की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए हथवाला मोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सामने से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दानिश कनेरिया पुत्र खुर्शीद निवासी गढ़ी भरल घरोंडा करनाल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी दानिश कनेरिया ने बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौंक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब दो महीने पहले यूपी के कांधला में मिले एक अज्ञात युवक से 15 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। आरोपी दोस्तों में रौब जमाने के लिए उक्त देसी पिस्तोल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी दानिश कनेरिया के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 29 अक्टूबर को शिवाजी स्टेडियम में होने जा रही है रन फॉर यूनिटी दौड़ेंगे

Voice of Panipat

पत्नी को फोन पर पति ने कही ये बात, फिर कि आत्महत्या

Voice of Panipat

नहर मे गिरी कार, क्रेन से निकाली गई गाड़ी, 2 युवक थे कार मे सवार

Voice of Panipat