32.7 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA में यमुना ओवरफ्लो, सिरसा-फतेहबाद में घग्गर के बांध टूटे, धारा 144 लागू

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के पलवल जिले में भी यमुना का पानी ओवरफ्लो हो गया है। जिससे चांदहट पुलिस थाना डूब गया…..वहीं 14 गांवों में पानी घुस गया है। यहां मकान भी पानी में गिर गया। वहीं स्कूल की बिल्डिंग गिर गई। पलवल में 50KM इलाके में पानी फैल गया है…… इसे देखते हुए 2 फीडर की बिजली काट दी गई है। वहीं घग्गर में बांध टूटने से सिरसा व फतेहाबाद में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। रात को सिरसा में घग्गर नदी का बांध रात 10 बजे मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया।वहीं फतेहबाद में चांदपुरा के पास घग्घर नदी टूट गई जिसके कारण रतिया क्षेत्र में कई जगहों पर पानी ओवरफ्लो हो गया …..जिसको देखते हुए प्रशासन ने फतेहाबाद के 3 गांवों में धारा 144 लागू कर दिया है…..

यमुनानगर में सुबह एक बार फिर 5 एमएम बारिश हुई। यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश से हथिनी कुंड बैराज में पानी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है…..सुबह रोहतक में 1 एमएम, महेंद्रगढ़ व नारनौल में 1-1 एमएम और नूंह के मंडोकला में 0.5एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कई अन्य जिलों में मौसम खराब है…..

यमुना नदी ने इस बार कई जिलों में कहर बरपाया है। करनाल में 34, पानीपत में 24, सोनीपत में 22 व यमुनानगर में 20 गांव बाढ़ की चपेट में है….यमुनानगर के गांव टापू कमालपुर में भूमि कटाव अधिक होने के कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए गांव से पलायन कर रहे हैं….

दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र में जहां मारकंडा नदी कहर बरपा रही है, वहीं कैथल, फतेहाबाद, सिरसा में घग्गर नदी एक के बाद एक गांव को चपेट में ले रही है। फिलहाल प्रदेश में बाढ़ के हालात सामान्य नहीं हैं। कई जिलों में सेना व NDRF की टीमें मैदान में राहत व बचाव के कार्य में लगी हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं……

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें ,वरना कट सकता है हजारों का चालान !

Voice of Panipat

हरियाणा में इन महिलाओं को सरकार दे रही है 3 लाख रुपये

Voice of Panipat

HARYANA के दो IAS अफसर का सस्पेंशन रूका

Voice of Panipat