31.3 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryana NewsLatest News

HARYANA मे गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए शेड्यूल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- बढ़ते तापमान के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में 30 दिन तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. गर्मी की छुट्टियों का इंतजार सभी को रहता है., इस बार गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी इसका इंतजार कर रहे थे. ताकि बच्चों को भीषण गर्मी के बीच स्कूल जाने से थोड़ी राहत मिल सके. गर्मी की छुट्टियां 1 से 30 जून तक रहेंगी.

इससे पहले सोशल मीडिया पर गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से 30 जून तक होने की बात कही जा रही थी. जिसे हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों अफवाह बताया है. अधिकारियों ने कहा कि छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक होंगी. कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई दो साल तक प्रभावित रही. ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे आनलाइन पढ़ाई करेंगे. 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी घर पर ही टैब से आनलाइन पढ़ाई करेंगे. सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोर-पुलिस ! चोरो से पकड़े गए पैसे आपस मे बांटे, फिर ऐसे हुआ खुलासा, गिरफ्तार आरोपी

Voice of Panipat

HARYANA की छात्राओं को सरकार एजुकेशनल टूर पर भेजेगी, पढ़िए कैसे

Voice of Panipat

पुलिस ने 1 देसी कट्टा व 2 जिंदा रौंद सहित 2 युवक किये काबू, केस दर्ज

Voice of Panipat