July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

शादी समारोह मे चली ताबड़तोड़ गो*लियां, पढ़िए कहा का है मामला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- यमुनानगर का जगाधरी बिती देर रात गोलियों से दहल गया। बीती रात हुए गैंगवार में एक की मौत हो गई है। कांग्रेस के दलित नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू के सिर में दो गोलियां लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं।

जगाधरी पैलेस में देर रात शादी समारोह में अचानक तीन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। कांग्रेसी नेता के बेटे सहित चार लोगों को गोली लगी है। सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां पर कांग्रेसी नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुढल निवासी सचिन उसके साथी उनहेड़ी निवासी सुमित व संटी पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि दिसंबर माह में भी बदमाशों ने जानू पर गोली चलाई थी। उस समय वह बच गया था। इस मामले में भी ये तीनों आरोपी नामजद है। पुलिस आज तक उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। हत्या को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। राजेंद्र वाल्मीकि के एक बेटे की मौत पहले हो चुकी हैं। जिसके बाद से जानू की सुरक्षा में पुलिस तैनात थी। लेकिन शुक्रवार रात पुलिस जवान ड्यूटी खत्म कर अपने घर चला गया था।

पुलिस के मुताबिक राजेंद्र वाल्मीकि के बेटों के साथ 3 साल पहले सुदल निवासी सचिन के साथ विवाद हुआ था।इस विवाद में दोनों तरफ से कई युवक घायल हुए थे। दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हुए। राजेंद्र वाल्मीकि के बेटा रमन वाल्मीकि भी जेल चला गया और वहां पर वहां पर उसकी मौत हो गई थी। तब भी राजेंद्र वाल्मीकि के परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे इस मामले को एससी आयोग तक ले गए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेने चलाएगा Indian Railway, यात्रियों को मिलेगी राहत

Voice of Panipat

PANIPAT:- स्कॉर्पियो कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार,शार्टकट तरिके से कमाना चाहता था पैसा

Voice of Panipat

चीन ने 3 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री रोकी, जानिए पूरी खबर

Voice of Panipat