August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT मे युवक ने लगाया फंदा, महिला से करता था प्यार, सुसा*इड नोट मे लिखा ये सब

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर की हनुमान कॉलोनी के एक मकान में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने प्यार की कद्र न होने और सच्चा प्यार न मिलने से आहत होकर खुदकुशी करने को मजबूर होने के बारे में लिखा है।

शव को फंदे से लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किला थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद किला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतार कर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू करवा दी है।

पुलिस के अनुसार अनिल (25) हनुमान कॉलोनी में अपनी मां और बड़े भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। सुसाइड नोट के अनुसार वह एक महिला से प्यार करता था। महिला शादीशुदा है। वह हनुमान कॉलोनी के साथ लगती डाबर कॉलोनी की रहने वाली बताई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला बीती रात को अनिल से मिलने के लिए उसके घर के बाहर भी आई थी। जहां दोनों के बीच कुछ झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद वह वहां से चली गई थी। आज सुबह युवक का शव फंदे से लटका हुआ देख परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

यह लिखा है सुसाइड नोट में

मैंने सच्चा प्यार किया है। मेरे प्यार की कद्र नहीं हो सकी। अब मैं मरना चाहता हूं। मुझे नहीं पता था कि प्यार ऐसा भी हो सकता है कि जान देने की भी नौबत आ जाए। किसी से सच्चा प्यार नहीं मिला। अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार हूं। मेरे फैन मेरे प्यार का सबूत है। आई लव यू….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

31 मार्च तक छूट के साथ जमा कराएं प्रापर्टी टैक्स

Voice of Panipat

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, ओखा-देहरादून हरियाणा के रास्ते एलएचबी रैक से चलेगी

Voice of Panipat

हत्या या आत्महत्या, बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली महिला

Voice of Panipat