26.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

यूक्रेन संकट पर हरियाणा ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर, पढ़िए..ज्यादा से ज्यादा करे शेयर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- यूक्रेन में मौजूदा अनिश्चितताओं और तनाव को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वहां फंसे भारतीयों से आग्रह किया वे घबराहट व चिंता से दूर रहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है और हर सहयोग देने को तैयार है।

चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बातचीत में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मामले को लेकर हरियाणा सरकार विदेश मंत्रालय के निरंतर संपर्क में है। यूक्रेन में हरियाणा के भी लगभग 2000 लोग फंसे हुए हैं। राज्य सरकार उन्हें वापस लाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय में इस संबंध में संपर्क स्थापित कर लिया गया है। मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन संकट के देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। हरियाणा सरकार ने भी इसके लिए कंट्रोल रूप में स्थापित किया है। राज्य सरकार ने 9212314595 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। इस नियंत्रण कक्ष में डा. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन

फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : cons1.kyiv@mea.gov.in

हरियाणा में हेल्पलाइन

इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारतीयों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है। भारतीय नागरिक ईमेल contactusatfcd@gmail.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

टोल को लेकर बदल गए नियम ! हाईवे पर साल के लगेंगे 3000 रुपए

Voice of Panipat

इन लोगों को मिलेगी जिंदगीभर पेंशन, मोदी सरकार ने किया बड़ा फैंसला.

Voice of Panipat

Haryana Direct Recruitment : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी 600 सीधी भर्ती

Sahab Ram