27.4 C
Panipat
June 12, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

परिवार पर हमला कर लूटी नकदी, 1 लूटेरे को मौके पर किया काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हिसार जिले के गांव दौलतपुर का है। जहां पर रात 2:30 बजे एक घर में लूट की वारदात हुई। देसी पिस्टल लिए छह लुटेरे एक घर में घुसे और फायरिंग करके नकदी लूट ले गए। मौके पर एक लुटेरा भागने की कोशिश में दीवार से गिर गया, जिसको दबोच लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दौलतपुर निवासी राजा की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के दौरान परिवार के सद्स्य राजा ने बताया कि बीती रात को उनके परिवारजन खाना खाकर सो गए थे। रात को ढाई बजे घर में आवाज सुनाई दी जो राजा ने उठकर देखा। 6 अज्ञात लोग उनके आंगन में खड़े थे। उनके कमरे में रखा पैसे वाला लोहे का बक्सा उनके हाथ में था। राजा ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू किया तो परिवार के अन्य सदस्य भी उठकर आ गए। इसके बाद अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया।

एक लुटेरे ने राजा की पत्नी राजबाला के सिर में लट्‌ठ मारा, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गई। परिवारजनों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होने देसी पिस्टल से राजा की तरफ फायर कर दिया। इसके बाद हमलावर उनको डराते हुए वहां से भागने लगे तो उनका एक साथी दीवार से गिरकर घायल हो गया। उस आरोपी को गांववालों व परिवार के लोगों ने पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए। लेकिन लूटेरे घर से बक्सा लूट कर ले गये। वहीं पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ भी करेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चौथी-पांचवी के स्कूल खुलने के बाद भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर नहीं कोई फैसला.

Voice of Panipat

सरपंच के लड़के ने महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, बोले अपशब्द

Voice of Panipat

HARYANA में इन 4 जिलों के लिए आई सेना में भर्ती, आवेदन से पहले पढ़ ले ये खबर

Voice of Panipat