April 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

युवक की जेब काटकर चुराया था पर्स, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेें

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया पानीपत जेल में बंद जेब काटने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित सुनील उर्फ बाबा निवासी इंन्द्रगढ रोहतक व अमित उर्फ मक्कू निवासी अशरफगढ़ धौडी जीन्द को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपितो ने अक्तूबर में पानीपत देवी मंदिर के पास एक युवक की जेब से पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

पर्स चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में अनिल पुत्र सतपाल निवासी पठान मोहल्ला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। अनिल ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 11अक्तूबर की साय करीब 8बजे वह पत्नी शिखा के साथ देवी मंदिर में दर्शन करने गया था। वहा पर अज्ञात युवक ने उसकी पेंट की पीछे वाली जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 8500रूपये, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया गिरफ्तार आरोपित सुनील व अमित से की गई पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ की दोनो ने जरूरी कागजात नहर में फैक दिए व कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 5 हजार रूपये आरोपितों के कब्जे से बरामद कर दोनो आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में आयुष्मान स्कीम पर प्रीमियम की शर्त,1500 रुपए सालाना देने पर बनेगा कार्ड

Voice of Panipat

पानीपत में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत के इस अस्पताल के डाक्टर सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, इन नेताओ का भी लिया गया सैपंल

Voice of Panipat