33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeLatest NewsPanipatPanipat Crime

PANIPAT में इस उद्योगपति के घर हुई लाखो की चोरी..पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत के मॉडल टाउन स्थित भाटिया हाउस में चोर ने लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। इस कॉलोनी में उद्योगपति भाइयों के ही केवल चार मकान हैं और गेट पर हर समय गार्ड रहता है। चोर कॉलोनी के पीछे की दीवार फांदकर अंदर आया। इसके बाद एक मकान की रसोई की ग्रिल उखाड़कर मकान में प्रवेश किया। स्टोर रूम में रखी अलमारी के ताले तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपए कैश और डायमंड, सोने व चांदी के गहने और सिक्के चोरी कर लिए। उद्याेगपति ने मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के बाद CIA टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।

मॉडल टाउन के क्रांति नगर स्थित भाटिया हाउस निवासी नरेंद्र भाटिया ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने मकान का ताला लगाकर पत्नी ममता के साथ सो गए थे। सुबह उठकर जब रसोई में गए तो खिड़की की ग्रिल उखड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने स्टोर रूम में रखी गोदरेज की अलमारी चेक की। अलमारी और अंदर लॉकर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपए कैश के साथ लाखों रुपए के गहने गायब मिले। उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ घटनास्थल का दौरा किया। गुरुवार को CIA की टीम ने भी भाटिया हाउस पहुंचकर पड़ताल की।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डाबर के ‘100%प्योर’ दावे वाले उत्पादों पर FSSAI कि रोक टली..

Voice of Panipat

HTET को लेकर 2.33 लाख अभ्यर्थियों के लिए तैयारियां पूरी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA:- प्रेमी के साथ भागी 2 युवती, एक 9वीं, दुसरी कॉलेज में पढ़ रही थी, पिता बोले- फोन पर करती थी बात

Voice of Panipat