July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsINTERNATIONALSports

आज से शुरू होगा पैरा एथलीट्स के बीच खेलों का घमासान, ऐसे देखें LIVE

वॉयस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- टोक्यो ओलंपिक के बाद अब बारी है पैरालंपिक खेलों की। पैरा एथलीट्स के बीच होने वाले खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इन खेलों का आगाज आज से हो रहा है। इस बार इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में दुनियाभर से 4000 से अधिक पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। स्कूली बच्चों को इसमें जाने की मंजूरी दी गई है लेकिन उसके लिए उन्हें सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।

बता दें कि गोलबॉल और बोक्सिया को छोड़कर ओलंपिक और पैरालंपिक के अधिकतर खेल एक ही हैं। इसमें तैराकी और एथलेटिक्स भी शामिल हैं। बात करें भारत की तो इस बार देश से भी 54 खिलाड़ी कुल 9 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत ने इस बार अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है, जो पदक के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय दल से पांच खिलाड़ी समेत कुल 11 लोग उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे। आइए जानते हैं कि टोक्यो पैरालंपिक का सारा एक्शन कहां और कैसे देख सकते हैं। 

पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह 24 अगस्त को जापान टोक्यो में होगा। इसके कार्यक्रम के साथ ही खेलों का आगाज हो जाएगा। और ये टोक्यो पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह 24 अगस्त यानी मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा। इस बार के पैरालंपिक खेलों का प्रसारण यूरोस्पोर्ट चैनल पर होगा। इस चैनल को डिस्कवरी ऐप पर भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा दूरदर्शन पर सिर्फ भारतीय मुकाबले देखे जा सकेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT के कांट्रेक्टर के कार्यालय से हुई डेढ़ लाख की चोरी, CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

Voice of Panipat

माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में चलेंगी 2 स्पैशल ट्रेन

Voice of Panipat

पराली जलाने में Haryana देश में तीसरे स्थान पर, Satellite से जुटाया गया आकंडा

Voice of Panipat