37.8 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipatPanipat COVID-19

COVID-19- ना मिला कोई केस, न ही हुई कोई रिकवरी, पढ़िए पूरी खबर..

वॉयस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- पानीपत जिले में शुक्रवार को कोई कोरोना का केस नहीं  मिला है और न ही एक्टिव बचे 5 मरीजों में से कोई भी अभी स्वस्थ हुआ है। बता दें कि अगस्त के बीते 6 दिनो में सिर्फ 1 केस आया है। इसके बाद लगातार 5 दिनों से जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिल रहा है। जबकि 6 दिनों में 3 लोगों ने कोरोना को हराया है। जिले में कुल केसों की संख्या 31 हजार 93 हो चुकी है। इसमें से 30 हजार 447 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। जिले में अब सिर्फ 5 केस एक्टिव हैं। इन 5 में से 1 केस पीजीआई, 2 होम आइसोलेट और 2 लोग बाहरी जिलो के अस्पतालो में भर्ती हैं। जिले में अब तक 3 लाख 60 हजार 290 लोगो के सैंपल हो चुके हैं। इसमें शुक्रवार को लिए गए 950 लोगो के सैंपल भी शामिल हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ढाबे पर खाना खाने गए दंपत्ति में से पति को कार ने रौंदा, अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

महिला आरक्षण बिल पर संसद में जश्न का माहौल

Voice of Panipat

पीएम किसान की 15वीं किस्त के लिए आज ही करें ये काम, वरना अटक सकती है योजना की राशि

Voice of Panipat