33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA में PETROL-DIESEL के बढ़े दाम, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- HARYANA में बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम जहां स्थिर बने हुए थे वहीं अब इनकी कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के दामों में 8 व 9 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दोबारा बढ़ते दामों से आमजन को महंगाई की बड़ी मार पड़ने की संभावना है। 

24 नवंबर 2021 को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी कीमतों के अनुसार, हरियाणा में पेट्रोल की कीमत नौ पैसे की बढ़ोतरी के साथ 95.39 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए है। वहीं डीजल 8 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में‌ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को नहीं मिला है, वहां डीजल 80.90 रुपये और पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि रोजाना सुबह करीब 6 पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किए जाते हैं।

अब आपको दाम के बारे में बताते हैं कि किस शहर के क्या दाम हैं। गुरुग्राम की बात करें तो यहां पेट्रोल- 95.49, डीजल- 86.61 रुपये प्रति लीटर वहीं फरीदाबाद पेट्रोल- 96.22, डीजल- 87.42 रुपये प्रति लीटर, अंबाला पेट्रोल- 95.39, डीजल- 86.61 रुपये प्रति लीटर, हिसार पेट्रोल- 96.02, डीजल- 87.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं आप अपने शहर के पेट्रोल व डीजल के रेट को 9224992249 इस नं पर SMS भेज कर भी देख सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT मे आंधी-बारिश की वजह से गिरी दि*वार, पिता और 2 बच्चे द* बे, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के इन 5 शहरों में लोगों से मास्क लगाने की अपील, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानिये क्या है वजह ?

Sahab Ram

अब फेसबुक पर AI का इस्तमाल कर फर्ज़ी अकाउंट नही बन सकेंगे , META का सुरक्षित कदम

Voice of Panipat