June 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

लॉकडाउन में लूट की वारदात, आढ़ती से लूटा नकदी से भरा बैग

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- करनाल में आपराधिक तत्व भी नए सिरे से सक्रिय हो रहे हैं। गुरुवार सुबह बदमाशों ने तरावड़ी की सब्जी मंडी में एक आढ़ती से साढ़े तीन लाख रुपए की नकदी से भरा थैला लूट लिया। हालांकि आढ़तियों ने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करने और पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के रहने वाले आढ़ती अनिल ने बताया कि वह हर गुरुवार को तरावड़ी की सब्जी मंडी से पैसे की कलेक्शन के लिए आते हैं। आज मंडी के आढ़तियों से साढ़े 3 लाख रुपए की राशि इकट्‌ठी हुई थी। वह पेमेंट लेकर घर लौटने के लिए करीब 10 बजे अपनी कार के पास पहुंचे तो इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने हाथ से पैसों से भरा थैला छीन लिया। पता चलने पर कुछ आढ़तियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन तेज गति से बाइक दौड़ाकर निकल गए।

वारदात के फौरन बाद इसकी सूचना तरावड़ी पुलिस को दी गई। तरावड़ी थाने से पुलिस टीम सब्जी मंडी पहुंची और मौका मुआयना करने के साथ ही पीड़ित और अन्य आढ़तियों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस सब्जी मंडी में आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA की कल्पना चावला के बाद एक और बेटी भरेगी आसमान की उड़ान

Voice of Panipat

HARYANA:- अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, 22 अप्रैल से होगी परीक्षा

Voice of Panipat

HARYANA:- अब इस उम्र को पार कर चुके बच्चे भी दर्ज करवा सकेंगे बर्थ सर्टिफिकेट पर नाम

Voice of Panipat