29.9 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हिसार में किसान आंदोलन में एक किसान की मौत, बताई जा रही है वजह

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के हिसार में किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान आज आंदोलन में आया हुआ था और हिसार के क्रांतिमान पार्क पर पहुंचा हुआ था। किसान की पहचान हिसार के उगालन गांव के रहने वाले रामचंद्र खरब के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसान रामचंद्र आज हिसार में किसान आंदोलन में पहुंचा था। हिसार के क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होने के बाद हार्ट अटैक की वजह से किसान रामचंद्र खरब की मौत हो गई है।

हिसार में किसानों के प्रदर्शन के बाद केस दर्ज करने के मामले में आज अलग अलग जगहों से भारी संख्या में किसान प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। किसानों ने हाल ही में 300 से ज्यादा किसानों पर दर्ज हुए केस वापस लेने की मांग की है।आपको बता दें कि पिछले रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने सीएम का विरोध करना चाहा था जिसमें किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी हिसार पहुंच चुके हैं। सभी किसान हिसार के क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हो रहे हैं। हरियाणा के अलग अलग हिस्सों से काफी संख्या में किसान यहां पर पहुंचे हुए हैं। वहीं यहां से ही हिसार कमिश्नर के कार्यालय के घेराव के लिए किसान रवाना होंगे। इस मामले में पहले दिन तो आपस में बैठक समझौता हो गया था, लेकिन एक दिन छोड़कर अगले दिन किसानों पर केस दर्ज करवाए गए। इसी से नाराज किसानों ने आज हिसार में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इधर जिला प्रशासन ने छह जिलों से अलग अलग पुलिस के जवान और RPF की टुकड़ियां बुलाई है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पर पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा, इस जगह बनेगी बेसमेंट पार्किंग व इंडोर स्टेडियम

Voice of Panipat

किसान आंदोलन पर SC का बड़ा फैसला, तीनो कृषि कानूनो पर लगी रोक

Voice of Panipat

PANIPAT:- धुंध को देखते हुए, प्रशासन उठाने जा रहा है बड़ा कदम

Voice of Panipat